फ़िलिस्तीनी सूत्रों का कहना है कि हमास के दो बड़े एवं महत्वपूर्ण नेता इस्माईल हनिया और ख़ालिद मशअल, रविवार को सऊदी अरब की यात्रा पर जा रहे हैं।
इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार इस बात की संभावना पाई जाती है कि फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के यह नेता उमरा करने के साथ ही सऊदी अरब के अधिकारियों के साथ भेंटवार्ताएं भी कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि सऊदी अरब और हमास के नेताओं के बीच वार्ता में द्विपक्षीय संबन्धों को स्थापित करने और सऊदी अरब की जेलों में बंद फ़िलिस्तीनियों की आज़ादी के बारे में विचार-विमर्श किया जाएगा।
फ़िलिस्तीन में प्रतिरोध का समर्थन करने के आरोप में दसियों फ़िलिस्तीनी, सऊदी अरब की जेलों में बंद हैं। हमास का कहना है कि कम से कम 60 फ़िलिस्तीनी सऊदी अरब में बंदी बने हुए हैं। हालांकि सऊदी अरब की सरकार ने हालिया कुछ दिनों के दौरान अपने यहां क़ैद कई फ़िलिस्तीनियों को आज़ाद किया है जिनपर फ़िलिस्तीन के प्रतिरोध आन्दोलनों के समर्थन पर आरोप था।
342/